प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव पर अपनी अहम् राय रखी।
‘यूपी चुनाव में विकास ही मुद्दा’:
- अपने साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि, पार्टी का मुद्दा यूपी के चुनावों में विकास का ही रहेगा।
- उन्होंने आगे कहा कि, जनता के बीच कोई कंफ्यूजन नहीं है, मेरा मुद्दा केवल विकास का है।
- पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इस देश का यह दुर्भाग्य है कि, कुछ भी होता है तो उसे चुनाव से जोड़ दिया जाता है।
- उन्होंने कहा कि, वो चाहते हैं कि, देश के किसान और नौजवान का भला हो।
- साक्षात्कार में उन्होंने बेरोजगारी कम होने और देश में एकता बने रहने की बात कही।
देश में विकास की राजनीति का माहौल है:
- पीएम मोदी ने कहा कि, देश का अब बहुत बड़ा तबका अब विकास की राजनीति की ओर मुड़ चुका है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, 2014 से देश में विकास की राजनीति का माहौल बना था, जो अभी तक है।
- यूपी चुनाव पर उन्होंने कहा कि, यूपी के लोग विकास के मुद्दे पर ही वोट करेंगे।
- गौरतलब है कि, 2017 में देश के पांच राज्यों में चुनाव होने हैं।
- पीएम ने ये भी कहा कि, भाजपा विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ती है और लड़ेगी।
वोट बैंक की राजनीति से पहुंचा है नुक्सान:
- पीएम मोदी ने आगे कहा कि, देश को वोट बैंक की राजनीति ने काफी नुक्सान पहुँचाया है।
- पिछले लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि, 2014 में वोट बैंक नहीं, विकास का मुद्दा था।
- जिसमें देशवासियों के साथ मिलकर हमने बहुमत की सरकार बनाई है।
- उन्होंने आगे कहा कि, यूपी की जनता भी विकास के मद्देनजर वोट करेगी।
दलित हमलों की निंदा:
- पीएम मोदी ने दलित हमलों पर भी अपनी राय रखी।
- उन्होंने कहा कि, इन हमलों की निंदा होनी चाहिए, सभ्य समाज में इसके लिए कोई जगह नहीं है।
- उन्होंने बसपा सुप्रीमो की ओर इशारे में कहा कि, लॉ एंड आर्डर राज्य के हाथ में होता है, लेकिन कुछ लोग मुझपर निशाना साधते हैं।
- पीएम ने आगे कहा कि, मैं नहीं जानता की वो क्या चाहते हैं, लेकिन इससे देश को नुक्सान होता है।
- उन्होंने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाने और संसद में उनके योगदान पर दो दिन चर्चा की भी बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार