उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जिले में पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला किया।

इस प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी रैली के संबोधन के लिए मऊ जिले में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने रैली में आये लोगों का आभार प्रकट किया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, रैली में भारी संख्या में आने के लिए सभी को धन्यवाद।
  • चुनाव में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का मैं अभिनंदन करता हूं।
  • अब तक भारी मात्रा में वोट किया जा रहा है।
  • सब लोगों ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और उनकी सहयोगी पार्टी की सरकार बन जायेगी।

यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है:

  • जैसे-जैसे चुनाव खत्म हो रहा है सभी ने मान लिया है कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
  • भारतीय जनता पार्टी की पार्टी को उत्तर प्रदेश में अकेले पूर्ण बहुमत मिलने वाला है।
  • उत्तर प्रदेश में अकेले भाजपा को बहुमत हासिल होगा, लेकिन हम मिलकर सरकार चलाएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें