उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जिले में पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला किया।

सबका साथ, सबका विकास:

  • हम सबका साथ सबका विकास लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं।
  • कुछ लोग तो चुनाव में हार को देखकर डूबी हुई नाव में जाकर बैठ गए।
  • जनता दूध का दूध, पानी का पानी करना बहुत अच्छी तरह से जानती है।
  • सपा-बसपा दोनों को एहसास हो गया की जीतने की कोई संभावना नही है।
  • लोकसभा के चुनाव में यूपी ने देश को पूर्ण बहुमत की सरकार दिया।
  • आज अमेंरिका में भारत की जय-जयकार हो रही है।
  • दुनिया के हर कोने में हिंदुस्तान की जय-जयकार हो रही है।

30 साल बाद बहुमत की सरकार:

  • हिंदुस्तान ने 30 साल बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
  • हम चाहते है हिंदुस्तान में यूपी की जय-जयकार होनी चाहिए।
  • सपा-बसपा तीसरे दौर के चुनाव के बाद समझ गए वो हार रहे हैं,
  • इसलिए वो बहुमत रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
  • कुछ लोग तो चुनाव में हार को देखकर डूबी हुई नाव में जाकर बैठ गए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें