उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जिले में पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला किया।

बहुमत से रोकने का प्रयास:

  • सपा-बसपा तीसरे दौर के चुनाव के बाद समझ गए वो हार रहे हैं।
  • “इसलिए वो बहुमत रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं”।
  • सपा और बसपा यूपी के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
  • यूपी की जनता इस बार भाजपा को बहुमत देकर सरकार में बैठा रही है।
  • पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की वजह से भारत का दुनिया में जय जयकार हो रही है।
  • अगर उत्तर प्रदेश की भी जय जयकार करना है तो पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

सबका विकास होना चाहिए:

  • भारत को गरीबी से मुक्त करना है और विकास की नई ऊंचाई तक ले जाना है तो सबका विकास होना चाहिए।
  • जब भारत के सभी राज्य मजबूत होंगे तभी भारत पूरी तरह से मजबूत होगा।
  • यहां के नेताओं को पता है पूर्वी उत्तर प्रदेश का हाल, फिर भी वो कुछ नहीं कर पाए।

पूर्वांचल के विकास की बात पहले दिन से:

  • मैं पहले दिन से इस बात को लेकर चला हूं की हमारा पूर्वी यूपी का विकास होना चाहिए।
  • पहले दो चरण के मतदान की खबर के बाद कुछ लोगों ने प्रचार में आने से किनारा कर लिया।
  • बीजेपी का चरित्र अलग है, बीजेपी के संस्कार अलग हैं।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश को भी हिंदुस्तान की आन-बान-शान बना सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें