उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 4 फरवरी को मेरठ में विजय शंखनाद महारैली का आयोजन किया था। इस दौरान विजय शंखनाद महारैली का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यूपी चुनाव के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली रैली है।

पलायन पर चर्चा:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे सूबे के पलायन के मुद्दे पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, क्या कारण है कि, यूपी के नौजवान को रोजी-रोटी कमाने के लिए गांव छोड़कर शहर जाना पड़ता है।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, झुग्गी-झोपड़ियों में रहना पड़ता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आपने मुझे प्रधानमंत्री बनाया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार पर कोई कलंक नहीं है।
  • इसी में पीएम मोदी ने आगे जोड़ा कि, देश का सिर झुकने नहीं दिया है।

यूपी के विकास के लिए जो बन पड़ेगा करेंगे:

  • शंखनाद रैली में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, यूपी के विकास के लिए जो बन पड़ेगा वो करेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुझे उत्तर प्रदेश का कर्ज चुकाना है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, बहुत सारे दलित, पीड़ित शोषित, सभी के लिए काम किया।
  • इसी में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, यूपी के लिए कुछ और भी करना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें