प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार 10 फरवरी को सूबे के बिजनौर जिले के दौरे पर थे। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिजनौर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला, साथ ही जनता के सामने केंद्र की उपलब्धियों को भी रखा।

डेढ़ साल से प्रत्याशियों पर काम चल रहा था:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने बिजनौर रैली में कहा कि, भाजपा डेढ़ साल से प्रत्याशियों को लेकर काम कर रही है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जो लोग जनता के बीच लोकप्रिय थे, उन्हें भाजपा ने टिकट दिया है।
  • उन्होंने एक बार फिर इसी में आगे जोड़ा कि, समाजवादी गुंडों के आगे जो झुकने को तैयार नहीं उन्हें टिकट दिया।

अखिलेश यादव पर हमला:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा अखिलेश यादव पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव जी कान खोलकर सुन लो, इस बार जनता आपसे हिसाब मांगेंगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आज बिजनौर की धरती पर आया हूँ।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, सपा की गुंडई बर्दाश्त न करने वालों की सूची बनी है।

ये मेरी चौथी रैली:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, यूपी में मेरी ये चौथी रैली है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जहाँ-जहाँ गया वहां केसरिया रंग का जनसैलाब देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव वफादारों की मदद से पाप कर रहे हैं- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें