पांच राज्यों के चुनाव के बाद बीजेपी को मिले भारी जनसमर्थन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में मेगा रोड शो किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी को मिले भारी बहुत के लिए पीएम रोड शो के जरिये जनता को धन्यवाद दिया। इसके बाद पीएम ने बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी की जीत पर धन्यवाद प्रकट करते हुए कई मुद्दों पर अपने विचार रखें।

देश में बढ़ रहा मतदान प्रतिशत

  • होली के पर्व पीएम मोदी ने सबसे पहले सभी को शुभकामनाएं।
  • उन्होंने कहा कि चुनाव लोक शिक्षण का महापर्व होता है।
  • पीएम ने कहा हमारे देश में मतदान का प्रतशत बढ़ रहा है,
  • इसमें राजनीतिक दलों के सिवाय भी लोग जुड़े जा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि यह लोेकतंत्र की दृष्टि से बहुत अच्छा है।

पॉलिटिकल पंडितों पर तंज

  • पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि चुनाव के दौरान उनकी नज़र हर तरफ थी।
  • उन्होंने कहा कि अकल्पनीय मतदान के बाद अकल्पनीय विजय होती है।
  • उन्होंने कहा कि यह पॉलिटिकल पंडितों को विचार करने पर मजबूर करता है।

विकास के मुद्दों पर कतराएं राजनीतिक दल

  • पीएम मोदी ने कहा कि देश में इमोशनल मुदों का प्रभाव चुनाव में दिखाई देता है।
  • उन्होंने कहा कि लेकिन स्मोशलन मुद्दों के सिवाय विकास एक कठिन मुद्दा होता है।
  • पीएम ने कहा कि सारे राजनीतिक दल पिछले 50 साल से इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने से कतराते रहें।
  • उन्होंने कहा कि दलों ने कभी इसका उपोयग भी किया तो केवश पासिंग रिमार्क के लिए।

नए हिन्दुस्तान के दर्शन

  • पीएम ने कहा, इमोशनल मुद्दें न होने पर इतना मदतान होने से एक ऩए हिन्दुस्तान के दर्शन हो रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि इसे 65 प्रतिशत 35 साल के नव जवानों का न्यू इंडिया बताया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि देश का गरीब भी अब कुछ दे दो की मासिकता को छोड़ चुका हूं,
  • उन्होंने कहा कि अब गरीब कहता है कि आप अवसर उपलब्ध कराएं मेहनत मैं करूगां।
  • उन्होंने कहा कि यह न्यू इंडिया की नीव है।

गरीबों पर निर्भर देश का विकास

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में गरीबों को लेकर बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि आज गरीबों के लिए जिनते ज्यादा अवसर होगें, देश में उतना विकास होगा।
  • उन्होंने कहा कि गरीब को कार्य का अवसर मिला तो वह देश के लिए काम करने दिखाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत गरीब है।

गरीब और मध्य वर्ग पर निगाह

  • पीएम मोदी ने गरीब और मध्य वर्ग को लेकर चर्चा की।
  • उन्होंने कहा कि आज मध्यम वर्ग को ज्याद बोझ झेलना पड़ता है।
  • उन्होंने कहा ज्यादा कर व सारे आर्थिक बोझ मध्यम वर्ग वहन करता है।
  • पीएम ने कहा कि उस पर यह बोझ कम होना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि मध्य वर्ग चाहता है कि बस रूकावटें दूर हो तो वह सब कर सकता है।
  • एक बार गरीब वर्ग बढ़ जाएगा तो मध्यम वर्ग भी ताकतवर हो जाएगा।
  • अगर इन दोनों को मिला ले तो देश को ऊंचाई पर जाने से कोई नहीं रोक सकता।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें