प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मिर्जापुर में परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने यहां उत्तर प्रदेश के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की। साथ ही इस चुनाव को यूपी के युवा, बहन-बेटियों की सुरक्षा सहित कई मुद्दों के लिए बेहद अहम बताया।

प्रदेश सरकार को मिर्जापुर की चिंता नहीं

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी के नजदीक इस तीर्थ क्षेत्र का अपना अलग महत्व है।
  • उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र टूरिज्म का बड़ा क्षेत्र हो सकता था, लेकिन यहां की सरकार को चिंता नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि आप कम से कम पैसों से ज्यादा कमाई भी कर सकते हैं।
  • उन्होंने कहा कि भारत का नक्शा देखने पर भारत के पश्चिमी क्षेत्र में विकास नजर आता है,
  • लेकिन पूर्वी क्षेत्र के लोगों को रोजगार के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है।
  • उन्होंने कहा कि पूर्वी हिंदुस्तान बढ़ेगा तो पूरा हिंदुस्तान आगे बढ़ेगा।

मिर्जापुर को पुल नहीं दिया

  • पीएम ने कहा कि 13 साल तक प्रदेश में सपा व बसपा का खेल चलता रहा।
  • लेकिन इन्होंने निर्माण और विकास के नाम पर मिर्जापुर को पुल तक नहीं दिया।
  • उन्होंने कहा कि 13 साल हो गए, अगर पुल बनाये होते तो यहां के लोगों को आराम मिलता।
  • उन्होंने तंज करसे हुए कहा कि ये लोग पुल बना रहे थे या ताजमहल।
  • पीएम ने कहा कि ये पुल अगर सैफई में बनाना होता तो इतना इंतजार होता क्या ?
  • अगर वहीं मूर्तियां बनाई जानी होती तो इंतजार होता क्या ?

भ्रष्टाचार पूरी तरह से प्रदेश में व्याप्त

  • पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार हर जगह व्याप्त हो चुका है।
  • उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज में अव्वल रहने वाले को भी ईमानदारी से नौकरी मिलने की गारंटी नहीं होती।
  • उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और भर्ती में जातिवाद का जहर घोल दिया गया है।
  • पीएम ने कहा कि ऐसा नहीं होता तो यहां के नौजवानों को सबकुछ छोड़कर मुम्बई की गलियों में नहीं जाना पड़ता।
  • बिजली मिलती, रास्ते अच्छे होते, रोजगार होता, तो यहां के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ता।
  • पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि थाने में शिकायत दर्ज करने के भी रेट तय हैं।
  • उन्होंने कहा कि सारा काम पैसे से करने का रिवाज बन गया है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रदेश में भ्रष्टाचार ख़त्म होना चाहिए।

प्रदेश में चार तरह के भ्रष्टाचार

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के भ्रष्टाचार को चार श्रेठियों में बाटा।
  • उन्होंने बताया कि प्रदेश नजराना, शुकराना, अकड़ना, जबराना जैसे चार प्रकार के भ्रष्टाचार हैं।
  • उन्होंने बताया ये काम करने से पहले, काम होने के बाद, अकड़ वाला काम व जबरन काम कराना से जुड़ा है।
  • उन्होंने कहा कि इन चारों से मुक्ति के लिए आपको इन्हें हराना है।

पत्थरों पर मायावती को घेरा

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली के दौरान पत्थरों के मुद्दें पर बसपा प्रमुख मायावती को घेरा।
  • उन्होंने कहा कि उन्हें मिर्जापुर के पत्थरों से क्या दुश्मनी थी,
  • मूर्तियां बनवाई गई और उस पत्थर को राजस्थान का बताया गया।
  • उन्होंने कहा कि मायावती को मिर्जापुर के पत्थरों इतनी नफरत क्यों थी।
  • पीएम ने पूछा कि जिनको मिर्जापुर के पत्थरों से नफरत हो, उनको वोट देंगे ?

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें