[nextpage title=”prateek” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जीत के लिए सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन किया हुआ है। जबसे इस गठबंधन की आधिकारिक पुष्टि हुई है, तब से ही विरोधी दल के सदस्यों द्वारा इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे ने भी इस गठबंधन पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कुछ कहा है।

अगले पेज पर जानें, प्रतीक यादव का वह बयान

[/nextpage]

[nextpage title=”prateek2″ ]

250 से ज्यादा सीटें जीतेगा गठबंधन :

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक ने अपने बड़े भाई के गठबंधन के फैसले को अपना समर्थन दिया है।
  • उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस का गठबंधन 250 से ज्यादा सीटें जीतने वाला है।
  • साथ भी हो सकता है की यह आंकड़ा 300 भी पार हो जाए।
  • उन्होने कहा कि उनकी पत्नी अपर्णा यादव कैंट विधानसभा क्षेत्र से अवश्य जीतेंगी क्योंकि वहां उन्होंने बहुत काम किया है।
  • क्षेत्र के लोग भी अपर्णा को पसंद करते है और उन्हें अपना नेता बनाना चाहते है।
  • राजनीती में अपने आने के सवाल पर भी उन्होंने अपना पक्ष साफ़ किया।
  • उन्होंने कहा कि मै अपने व्यवसाय से बहुत खुश हूँ और मेरा राजनीती में आने का कोई इरादा नहीं है।
  • साथ ही उन्होंने अपने पास सबसे महंगीकर होने के सवाल का भी जवाब दिया।
  • उन्होंने कहा कि मेरे पास सभी वैध कागज है और मैंने यह गाड़ी अपनी कमाई से खरीदी है तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें