उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को सिद्धार्थनगर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने करीब 368 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

पहले की सरकारों में काम पूरे ही नहीं होते थे:

  • सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को करीब 370 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
  • सीएम अखिलेश ने कहा कि, पहले की सरकारों में काम पूरे ही नहीं होते थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बलरामपुर में नदी को बाँध करके पुल बना दिया है।
  • इसी मामले में सीएम ने भाजपा और पूर्व लोक निर्माण मंत्री कलराज मिश्र को घेरा।
  • सीएम ने कहा कि, कलराज मिश्रा जब पीडब्ल्यूडी मंत्री थे तब से गाजीपुर में पुल बन रहा था।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, कलराज के वक़्त से बन रहे पुल का काम पूरा किया।

गरीबों को पेंशन योजना से जोड़ा:

  • अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार ने गरीबों को पेंशन योजना से जोड़ा है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने ये भी कहा कि, एक बार पेंशन बनने के बाद सीधे अकाउंट में पेंशन का वितरण किया जा रहा है।
  • वहीँ सीएम ने स्मार्टफोन योजना से सीधे पेंशन को जोड़ने की बात कही।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने ये भी कहा कि, यूपी में बिजली की समस्या से निपटने के लिए कारखाने लगाये।

यह भी पढ़ें: कोड़रा में सीएम का बयान, 1090 से महिलाओं और बेटियों को मिल रही मदद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें