[nextpage title=”Priyanka Gandhi” ]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण के चुनाव कल हैं, ऐसे में अब तक प्रियंका गाँधी अक चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखना कांग्रेस नेताओं के लिए चिंता का सबब जरूर है। गौरतलब है कि चाहे राज बब्बर हों या अन्य कांग्रेसी नेता, सभी ने सार्वजनिक तौर पर प्रियंका के चुनाव प्रचार से जुड़ने की इच्छा जरूर जाहिर की है।

ऐसे में प्रियंका गाँधी के प्रचार न करने की वजह सामने आई है।

जानिए क्या है प्रियंका के प्रचार ना करने की वजह!

[/nextpage]

[nextpage title=”Priyanka Gandhi2″ ]

रायबरेली-अमेठी में प्रचार करने वाली थी प्रियंका!

  • जैसा की पूर्व में सूचना थी कि प्रियंका अपना चुनाव अभियान कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी से शुरू करेंगी
  • पर फिलहाल प्रियंका एक सियासी पेंच में फँस कर रह गयी हैं जिसकी वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रही हैं
  • दरअसल अमेठी और गौरीगंज से कांग्रेस और सपा दोनों के ही उम्मीदवार मैदान में हैं
  • ऐसे में प्रियंका को इन दो सीटों पर प्रचार करना गठबंधन के समझौतों के विपरीत होता
  • जिस वजह से प्रियंका ने कार्यक्रम रद्द करना ही उचित समझा

कांग्रेस नहीं करना चाहती है ‘प्रियंका’ को एक्सपोस !

  • कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि कांग्रेस प्रियंका को 2019 से पहले इस्तमाल करने से बचना चाहती है
  • यूपी चुनाव में अगर नतीजे अनुकूल नहीं रहे तो प्रियंका की छवि को नुकसान पहुँच सकता है
  • गौरतलब है कि राहुल गाँधी की जगह प्रियंका को लाने की डिमांड कांग्रेस का ही एक खेमा हमेशा करता आया है
  • ऐसे में कांग्रेस अपने पत्ते समझदारी से ही खोलने की फिराक में है

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें