उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि, यह गठबंधन कांग्रेस की प्रियंका गाँधी की पहल पर हुआ है। गठबंधन के साथ ही दोनों दलों के बीच यह तय किया गया है कि, डिंपल यादव के साथ प्रियंका गाँधी और अखिलेश यादव के साथ राहुल गाँधी प्रचार का जिम्मा संभालेंगे।
पहली बार प्रियंका गाँधी की दिलचस्पी:
- सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गाँधी की पहल पर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की पहल हुई है।
- जानकारी के अनुसार, गठबंधन के साथ ही प्रियंका और डिंपल द्वारा मंच साझा करने की भी बात हुई है।
- इसके साथ ही अखिलेश और राहुल भी प्रचार के दौरान मंच साझा करेंगे।
- ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रियंका गाँधी कांग्रेस से किसी पार्टी के गठबंधन के लिए इतनी एक्टिव दिखी हैं।
- प्रियंका गाँधी खासतौर पर उत्तर प्रदेश चुनावों में अपनी दिलचस्पी दिखा रही हैं।
- वहीँ दबे स्वरों में पार्टी के नेता भी प्रियंका गाँधी के राजनीति में सक्रिय होने पर अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं।
- गौरतलब है कि, 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है।
- कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि, यूपी चुनाव से प्रियंका गाँधी का राजनीति में आगमन हो सकता है।
- ज्ञात हो कि, प्रियंका गाँधी पहले सिर्फ पार्टी प्रचार तक ही सीमित रहती थीं।
रात 1 बजे हुई प्रियंका और डिंपल की बात:
- सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार या शनिवार की रात 1 बजे प्रियंका गाँधी का फोन डिंपल यादव के पास गया था।
- अखिलेश यादव ने कांग्रेस से कह रखा था कि, गठबंधन की बात डिंपल से की जा सकती है।
- ऐसा भी बताया जा रहा है कि, गठबंधन के तहत प्रियंका गाँधी और डिंपल यादव के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं।
जल्द एक साथ नजर आएँगी डिंपल-प्रियंका:
- यूपी चुनाव के लिए प्रचार अभियान में जल्द ही डिंपल और प्रियंका एक साथ नजर आएँगी।
- डिंपल यादव और प्रियंका गाँधी एकसाथ कई रैलियां करेंगी।
- इसके साथ ही राहुल और अखिलेश भी एक साथ करीब 14 रैलियां करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’
#Akhilesh Yadav
#dimple yadav
#Priyanka Gandhi
#priyanka gandhi and dimple yadav will present at election campaign program.
#priyanka gandhi political innings
#priyanka gandhi political innings starts
#priyanka gandhi political innings starts from UP assembly elections
#Rahul Gandhi
#up assembly elections
#अखिलेश यादव
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#कांग्रेस
#डिंपल यादव
#प्रियंका गांधी
#प्रियंका गांधी की राजनीतिक पारी की शुरुआत
#भाजपा
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#यूपी चुनाव
#राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
#राहुल गांधी
#लखनऊ
#विधानसभा चुनाव
#समाजवादी पार्टी-कांग्रेस पार्टी गठबंधन
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार