पिछले 27 सालों से यूपी की सत्ता से दूर कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनावों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। हालांकि राहुल की किसान यात्रा के बाद पार्टी का प्रचार अभियान सुस्त पड़ गया है। लेकिन कांग्रेस अब यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा के चेहरे को भुनाने की कोशिश में है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं की तरफ से लगातार प्रियंका को प्रचार के लिए यूपी में लाने की मांग की जाती रही है। अब माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए तैयार हैं।

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चुनावी चर्चा के लिए पार्टी नेताओं की बैठक बुलायी है।
  • शाम 5 बजे एक बार फिर कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक होगी।
  • इस बैठक में राज बब्बर, गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित और प्रमोद तिवारी मौजूद हैं।
  • इससे पहले सुबह हुई बैठक में प्रियंका वाड्रा भी शामिल रहीं थी।

21 नवंबर को फोटो एग्जीबिशनः

  • यूपी चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे संजय सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी यूपी में प्रचार करने के लिए तैयार हैं।
  • प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में अहम रोल अदा करेंगी।
  • प्रियंका के चुनाव प्रचार के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
  • उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी 21 नवंबर को इलाहाबाद में एक फोटो एगजीबिशन में शामिल होगीं।
  • ये एग्जीबिशन इलाहाबाद के आनंद भवन में रखा गया है।
  • उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें