प्रियंका गांधी के चेहरे को आगे करके उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने की कोशिशों में जुटे प्रशान्त किशोर को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों के हवाले से खबर कै कि कांग्रेस ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें प्रियंका गांधी के 3 महीने के धुंआधार प्रचार की बात कही गई थी। इसके साथ ही सोनिया गांधी का 20 दिनों तक चलने वाला यूपी दौरा भी ठण्डे बस्ते में है। इसके बाद अब पीके के कांग्रेस से अलग होने की अटकलें भी लगायी जा रही है।

  • कांग्रेस और पीके के अलग होने की खबरें यूं ही नहीं हैं इसके दो मुख्य कारण हैं।
  • पहला यह कि प्रियंका के प्रचार का जो प्रस्ताव खारिज किया गया है वह पीके ने ही बनाया था।
  • दूसरा यूपी और पंजाब के कई बड़े नेता पीके की कार्यशैली से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

पीके का प्रस्ताव खारिजः

  • माना जा रहा था कि राहुल की यात्रा के बाद प्रियंका और सोनिया भी यूपी में प्रचार करेंगी।
  • खुद पीके ने सोनिया और प्रियंका के कार्यक्रमों का प्रस्ताव रखा था।
  • पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने यूपी प्रचार को लेकर दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की थी।
  • इस बैठक में उन्होंने पहली बार आधिकारिक तौर पर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात की थी।
  • इसके बाद यूपी के कई जिलों में प्रियंका के प्रचार की बात कही जा रही थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें