उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है। जिसके तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने शनिवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव और राहुल गाँधी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

यूपी में युवाओं की सरकार:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लखनऊ में सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था।
  • राहुल गाँधी ने प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के दौरान कहा कि, यूपी में युवाओं की सरकार आनी चाहिए।
  • उन्होंने आगे एक प्रकार के संयुक्त घोषणा-पत्र का अवलोकन अखिलेश यादव के साथ किया।
  • इसी में उन्होंने जोड़ा कि, ये 10 पॉइंट्स विकास की नींव होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला:

  • कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने आगे प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नरेन्द्र मोदी जी को दूसरों के बाथरूम में झांकना अच्छा लगता है।
  • इसी में राहुल गाँधी ने आगे जोड़ा कि, ये सब फ्री टाइम में करें।

हमारी सरकार-हमारी सरकार होगी:

  • राहुल गाँधी ने आगे कहा कि, हमारी सरकार बनेगी तो सबको ये लगेगा कि ये हमारी सरकार है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हर जिले की स्ट्रेंग्थ को आगे ले जायेंगे।
  • राहुल ने आगे जानकारी दी कि, 10 दिनों का भोजन गरीबों को दिया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें