उत्तर प्रदेश चुनाव के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने देवरिया के किसानों को संबोधित किया।

रुद्रपुर के सतासी इंटर कॉलेज में किया संबोधन:

  • उत्तर प्रदेश चुनाव के तहत सूबे के देवरिया से कांग्रेस की किसान यात्रा शुरू हो चुकी है।
  • यह यात्रा देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील के लचपड़ी गांव से शुरू हुई।
  • जहाँ राहुल गाँधी ने किसानों से मुलाकात कर उनसे मांगपत्र लिए।
  • जिसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने रुद्रपुर तहसील के सतासी इंटर कॉलेज में खाट पर चर्चा कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने किसानों का संबोधन किया।
  • इससे पहले राहुल गाँधी ने लचपड़ी गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

भाजपा पर किया हमला:

  • खाट सभा को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा किसानों को भूल चुकी है।
  • राहुल गाँधी ने कहा कि, केंद्र की सत्ता में आने से पहले किसानों की बात करते थे, सत्ता मिली तो भूल गयी।
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि, किसान जितना पैसा जमीन में लगाता है, उतना पैसा नहीं निकलता है।
  • उन्होंने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, लगा हुआ पैसा न निकल पाने के कारण किसान को मजदूरी करनी पड़ती है।
  • राहुल गाँधी ने कहा कि, मैंने संसद में पीएम से पूछा था कि, किसान और मार्केट रेट में इतना फर्क क्यों हैं?
  • उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन उन्होंने मेरे सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें