उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी किसान यात्रा निकाल रहे हैं, 21वें दिन यात्रा पहले मथुरा के बाद आगरा पहुंची।

माल्यार्पण के दौरान राहुल को लगा करंट:

  • राहुल गाँधी अपनी किसान यात्रा लेकर शनिवार को आगरा पहुंचे।
  • सर्राफा बाजार में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान राहुल को करंट लग गया।
  • हालाँकि, राहुल गाँधी बिल्कुल ठीक हैं।
  • जिसके बाद राहुल गाँधी ने आगरा में रोड शो किया।

यह भी पढ़ें: किसान यात्राः व्यस्त कार्यक्रम के बीच ये क्या करने वाले हैं राहुल!

रोड शो में मोदी पर हमला:

  • आगरा में रोड शो के दौरान राहुल गाँधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर हमला बोला।
  • जिसमे राहुल ने इस बार बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर पीएम पर तंज कसा।
  • उन्होंने कहा कि, अब जितनी बेरोजगारी है, उतनी पहले नहीं थी।
  • पीएम के वादे को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था।
  • राहुल ने आगे कहा कि, गीता, कुरान, बाइबिल और गुरुग्रंथ साहिब सब में लिखा है कि, सत्य काम करो।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने बोला कि, पता नहीं भाजपा, आरएसएस ने कौन से ग्रन्थ पढ़ें हैं।
  • अरबपतियों के कर्ज माफ़ी पर राहुल ने कहा कि, जितना पैसा 10-15 लोगों को पकड़ाया है।
  • उतने से तो सैनिकों की सैलरी बढ़ाई जा सकती थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जो पैसा कांग्रेस छोटे व्यापारियों और जनता को देती थी उसे भाजपा ने उद्योगपतियों को दे दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें