उत्तर प्रदेश 2017 के विधानसभा चुनाव के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी किसान यात्रा कर रहे हैं।
इलाहाबाद पहुंचेगी ‘किसान यात्रा’:
- कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी यूपी चुनाव 2017 के तहत किसान यात्रा कर रहे हैं।
- राहुल की किसान यात्रा बुधवार को इलाहाबाद पहुंचेगी।
- जिसके तहत इलाहाबाद में पार्टी के कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह है।
- गौरतलब है कि, राहुल गाँधी देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा निकाल रहे हैं।
15 सितम्बर को करेंगे रोड शो:
- राहुल गाँधी की किसान यात्रा बुधवार को इलाहाबाद पहुंचेगी।
- जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है।
- राहुल गाँधी बुधवार को स्वराज भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
- इसके बाद अगली सुबह 15 सितम्बर को राहुल गाँधी आनंद भवन से रोड शो निकालेंगे।
- इलाहाबाद में रोड शो के बाद राहुल गाँधी कौशाम्बी में जायेंगे।
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशाम्बी में किसानों और आम लोगों से मिलेंगे।
पूर्वांचल के वोटर्स को साधने की कोशिश:
- राहुल गाँधी यूपी में अपनी किसान यात्रा निकाल रहे हैं।
- जो देवरिया से शुरू होकर दिल्ली तक जाएगी।
- इस यात्रा के जरिये राहुल गाँधी पूर्वांचल के वोटर्स को साधने की कोशिश कर रहे हैं।
- राहुल गाँधी किसान यात्रा के दौरान देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में किसान यात्रा कर चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार