कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे उनका विमान पुलिस लाइन के मैदान में उतरा। उसके बाद काला आम चौराहे से राहुल का रोड शुरू हुआ। यहां काला आम चौराहे पर लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। पूरी किसान यात्रा के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमलावार रहें कांग्रेस उपाध्यक्ष बुलंदशहर में पहली बार उनकी तारीफ करते नजर आयें।

  • पकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।
  • राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवादियों पर हमले के मामले में हम केंद्र सरकार के साथ हैं।
  • उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी का समर्थन करता हूँ, कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।
  • राहुल ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान सरकार के साथ खड़ा है, पकिस्तान को माकूल जवाब देना जरूरी है।
  • पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि ढाई साल में पहली बार कोई बड़ा काम किया है।
  • इसके लिए मैं और कांग्रेस उन्हे बधाई और समर्थन देते हैं।
  • इस दौरान राहुल ने सेना के शहीद जवानों के लिए अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।
  • भारतीय सेना के जवानों की तारीफ करते हुए राहुल ने सेना के जवानों को धन्यवाद भी किया।

बरेलीः सर्वधाम संभाव का संदेश देती राहुल की किसान यात्रा!

नेहरू-अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पणः

  • उन्होंने भट्ठा पारसौल और मैना मौजपुर के किसानों से ज्ञापन लिया और कहा कि कांग्रेस हर मामले में किसानों के साथ हैं।
  • इस दौरान राहुल गांधी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
  • राहुल ने कहा कि मानदेय के मुद्दे को कांग्रेस संसद में भी उठाएगी।
  • यहां चौक बाजार में राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  • इसके बाद राहुल ने भीमराव अम्बेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

18वें दिन लखनऊ आकर खत्म हुई पहले चरण की किसान यात्रा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें