आगामी विधानसभा चुनाव का सियासी उफान आज से बुंदेलखंड में शुरू हो गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चित्रकूट में खाट सभा कर चुनाव अभियान का आगाज किया। वह 17 सितंबर की रात में झांसी आएंगे और 18 को यहां उनका कार्यक्रम होगा। उत्तर प्रदेश 2017 के विधानसभा चुनाव के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी किसान यात्रा कर रहे हैं।

  • उन्होंने अपनी किसान यात्रा के उद्देश्य बताते हुए कहा कि, वे किसानों का दुःख सुनने के लिए निकालें हैं।
  • उन्होंने कहा कि हमारी केन्द्र में सरकार थी तो हमने यूपी के लिए केंद्र से पैसा भेजा था।
  • लेकिन यहां की सरकार ने उस पैसे का बंदरबांट कर लिया, जनता के हित में पैसे का उपयोग नहीं किया गया।
  • चित्रकूट पहुंचे राहुल ने कहा कि बुंदेलखण्ड के लिए अगल से कार्ययोजना बनाने की जरूरत है।
  • राहुल ने लोगों से वादा किया कि हमारी सरकार आई तो हम बुंदेलखण्ड के लिए अगल से योजना बनाएंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश का चेहरा बदल दूंगा।
  • राहुल ने वादा किया कि सरकार आने पर कांग्रेस किसान का कर्ज़ा माफ़ करेंगी।

जाकिर नाइक के दिए 50 लाख रुपये लौटाएंगी सोनिया गांधी!

सपा-भाजपा पर बोला हमलाः

  • पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी जी कहते हैं कि, हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है।
  • राहुल गाँधी ने कहा कि, मोदी ने 15 बड़े लोगों का कर्ज माफ़ कर दिया है, किसानों का कितना कर्ज माफ़ किया बताएं?
  • राहुल ने कहा कि, सरकार ने जो साइकिल ट्रैक बनाया है, उस पर साइकिल नहीं चल सकती है।
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि, अखिलेश यादव की साइकिल पीछे से बंधी है। साइकिल की स्थति खराब है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश यादव की साइकिल पंचर है और अब ज्यादा दिन तक नहीं चल पायेगी।

सोनिया गांधी के बीमार होने पर संजीदा दिखें सीएम अखिलेश, पीएम ने किया ट्विट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें