उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने बुधवार को खाट सभा को संबोधित किया।

शुगर मिल मैदान में किया जनता का संबोधन:

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने बुधवार को खलीलाबाद में खाट सभा को संबोधित किया।
  • जहाँ उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
  • देवरिया जनसभा के बाद लोगों द्वारा खटिया उठाये जाने के मुद्दे पर राहुल गाँधी ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
  • उन्होंने कहा कि, गरीब किसान खाट उठाता है तो चोर।
  • राहुल गाँधी ने इसी मुद्दे पर आगे कहा कि, गरीब खाट ले जाए तो लूट।
  • वहीँ उन्होंने विजय माल्या के मुद्दे का उदाहरण देते हुए कहा कि, माल्या जैसे लोग हजारों करोड़ ले कर भाग गए तो सिर्फ डिफाल्टर।
  • राहुल गाँधी ने आगे कहा कि, भारत की जनता त्रस्त है और मोदी जी मस्त हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
  • वहीँ उन्होंने देश के गरीब किसानों का कर्ज माफ़ करने की बात भी कही, जैसा की यूपीए सरकार ने किया था।
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि, मोदी सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ़ कर रही है।
  • उन्होंने बताया कि, मोदी सरकार ने 1.10 लाख करोड़ रुपये अरबपतियों के लिए माफ़ किये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें