उत्तर प्रदेश में देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा के तीसरे चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बुलंदशहर के साथ अलीगढ़ में रहेंगे। राहुल गांधी 30 सिंतबर को अलीगढ़ में मेगा रोड शो करेंगे। अपने युवराज के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को बैनर-पोस्टर और झंड़ों से पाट दिया है।

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष सुबह 11.00 बजे बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद 11.30 बजे कृष्णानगर से उनका रोड शो शुरू होगा।
  • रोड शो के बाद राहुल 1.00 बजे मुड़ा खेड़ा में बैठक करेंगे।
  • इसके बाद 1.30 बजे बुलंदशहर के खुर्जा में खाट पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • खाट पर चर्चा कार्यक्रम समाप्त होते ही राहुल अलीगढ़ के लिए रवाना हो गयें।

अलीगढ़ में मेगा रोड शोः

  • दोपहर करीब 2.30 बजे अलीगढ़ के गभाना में राहुल का स्वागत किया जाएगा।
  • वहीं, दोपहर 3.30 बजे गौतम चौक पर राहुल एक सभा करेंगे।
  • इसके बाद शाम 4.00 बजे जकारिया मार्केट से राहुल का रोड शो शुरू होगा।
  • शाम 5.30 बजे राहुल सेनानी गेट चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • शाम 6.00 बजे राहुल गांधी इगलास में खाट पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • इसके बाद सात बजे राहुल मथुरा पहुंचेंगे।
  • उनका मथुरा के आइओसी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

बरेलीः सर्वधाम संभाव का संदेश देती राहुल की किसान यात्रा!

कड़ी सुरक्षा घेरे में रहेगा राहुल का जलसाः

  • रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष की सुरक्षा के लिए सड़क से गलियों तक सुरक्षा का विशेष चक्रव्यूह बनाया गया है।
  • अलीगढ़ के इगलास में जनसभा मंच को एसपीजी ने कब्जे में ले लिया है।
  • रोड शो व जनसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
  • अलीगढ़ में राहुल दोहरे सुरक्षा चक्र में रहेंगे राहुल, शहर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

जूते के बाद! राहुल गांधी के रोड शों में जमकर बरसें लात-घूंसे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें