उत्तर प्रदेश चुनाव के तहत शुरू हुई राहुल गाँधी की किसान यात्रा शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी, जहाँ वो रोड शो और जनसभाएं करेंगे।

निगोहां पहुंचे राहुल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत:

  • यूपी चुनाव के तहत राहुल गाँधी की किसान यात्रा शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी।
  • जहाँ वो रोड शो के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  • इसी सन्दर्भ में शुक्रवार की सुबह रायबरेली के बछरांवा में खाट सभो को संबोधित किया।
  • बछरांवा में खाट सभा के संबोधन के बाद राहुल गाँधी लखनऊ के एंट्री पॉइंट निगोहां पहुंचे।
  • जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी का जोरदार स्वागत किया।
  • निगोहां में कांग्रेस के पीएल पुनिया, रीता बहुगुणा जोशी और संजय सिंह भी मौजूद रहे।

राहुल ने की जनसभा:

  • राहुल गाँधी ने बछरांवा के बाद निगोहां में जनसभा को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ़ किया था।
  • उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि, मोदी ने 15 लोगों का 1.10 लाख करोड़ माफ़ किया।
  • राहुल ने आगे कहा कि, मोदी ने सभी को 15-15 लाख रुपये देने की बात कही थी।
  • जिस पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि, प्रधानमंत्री की बातों में वजन होना चाहिए।
  • जिसके बाद राहुल गाँधी का काफिला तेलीबाग से शहर के लिए रवाना हो गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें