किसान यात्रा के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संदेश यात्रा गुरूवार से शुरू हो रही है। 13 से 27 अक्टूबर तक यूपी में चलने वाली संदेश यात्रा के जरिये राहुल गांधी प्रदेश के सभी 75 जिलों का भ्रमण करेंगे। राहुल की यह यात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

  • संदेश यात्रा के तहत किसानों का ‘कर्ज माफ करने का मुद्दा जोर शोर से उठाया जाएगा।
  • इसके साथ ही कांग्रेस यूपी में बिजली का बिल हाफ करने की मांग कर रही है।
  • किसान यात्रा कि तर्ज पर संदेश यात्रा में भी कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ की गूंज सुनाई देगी।
  • यात्रा में समर्थन मूल्य का करो हिसाब नाम के पम्पलेट भी बांटे जाएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें