उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव के छह चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी रविवार 5 मार्च को सूबे के सोनभद्र जिले में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

सोनभद्र में राहुल गाँधी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • 11 मार्च को नई सरकार आएगी।
  • पहली बार कांग्रेस और सपा एक साथ है।
  • अखिलेश और हमने निर्णय लिया है।
  • आने वाले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश को बदलने का काम करेंगे।
  • हम आपको सच्चाई बताने आये हैं।
  • प्रदेश में युवाओं की सरकार बनेंगी।
  • युवाओं की समस्या पूरा हिंदुस्तान जानता है।
  • युवाओं की समस्या बेरोजगारी है।
  • उत्तर प्रदेश के आदिवासी दलित युवा को आज रोजगार नहीं मिलता।
  • ढाई सालों में मोदी ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया।
  • मोदी ने कहा था कि, 2 करोड़ युवाओं को हर वर्ष रोजगार दिया जायेगा।
  • किसानों को उनके अनाजों का सही मूल्य नहीं मिलता है।
  • किसान 2 रुपये किलो आलू बेचता है, किसान आधा आलू चिप्स के रूप में 10 रुपये का खरीदता है।
  • नरेंद्र मोदी अमीरों की सूची बना सकते हैं, तो किसानों को कर्ज क्यों नहीं माफ़ करते हैं।
  • प्रदेश में सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार व किसानों का कर्ज माफ़ किया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें