उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर राहुल गाँधी की किसान यात्रा पांचवें दिन जौनपुर पहुँच गयी है, जहाँ राहुल गाँधी ने रोड शो के साथ लोगों को संबोधन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किया हमला:

  • उत्तर प्रदेश के चुनाव के तहत राहुल गाँधी की किसान यात्रा शनिवार को जौनपुर पहुंची।
  • जहाँ कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित किया।
  • राहुल गाँधी के संबोधन में पूरा समय उनका भाजपा और पीएम मोदी पर केन्द्रित रहा।
  • उन्होंने पीएम पर हमला करते हुए उद्योगपतियों के कर्ज माफ़ करने का आरोप लगाया।
  • राहुल गाँधी ने कहा कि, जिन उद्योगपतियों ने चुनाव में मदद की, उनका कर्ज माफ़ किया जा रहा है।
  • उन्होंने यूपीए सरकार का कार्यकाल भी जनता को याद दिलाया।
  • राहुल गाँधी ने कहा कि, कांग्रेस ने 72 हजार करोड़ रुपये का किसानों का कर्ज माफ़ किया था।
  • उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने 110 करोड़ रुपये उद्योगपति मित्रों का माफ़ किया है।
  • महंगाई के मुद्दे पर भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पीएम पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, दुनिया में पेट्रोल के दाम 4 गुना कम हो गए हैं।
  • राहुल गाँधी ने आगे कहा कि, लेकिन भारत में पेट्रोल के दाम में कोई कमी नहीं है।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि, ये सारा पैसा उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार:

  • गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने राहुल गाँधी के अयोध्या दौरे पर पलटवार किया है।
  • उन्होंने कहा कि, राम नाम के साथ ही अंतिम यात्रा समाप्त होती है।
  • भाजपा नेता ने आगे कहा कि, राहुल की यह अंतिम यात्रा है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, संतों का काम आशीर्वाद देना होता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें