यूपी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी अपनी किसान यात्रा लेकर मिर्जापुर पहुँच चुके हैं।

बिहासरा में खाट सभा को किया संबोधित:

  • यूपी चुनाव के मद्देनजर राहुल गाँधी की किसान यात्रा मिर्जापुर पहुँच चुकी है।
  • इस दौरान राहुल गाँधी ने बिहासरा में खाट सभा को संबोधित किया।
  • खाट सभा में देर से आने पर राहुल गाँधी ने सभा में मौजूद किसानों से माफ़ी मांगी।
  • इसके बाद राहुल गाँधी ने सभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने अपनी इस किसान यात्रा का उद्देश्य बताया।
  • उन्होंने कहा कि, इस यात्रा का उद्देश्य किसानों की कर्ज माफ़ी है।
  • राहुल गाँधी ने कहा कि, यात्रा के जरिये पीएम मोदी पर दबाव बनाना है।
  • उन्होंने इसी विषय पर आगे कहा कि, पीएम मोदी को बताना है कि, आपके पास पैसा है कर्ज माफ़ करिए।
  • उन्होंने यूपीए की सरकार में हुई कर्ज माफ़ी की याद दिलाते हुए कहा कि, भाजपा ने लोकसभा में पूछा था कि, कर्जमाफी का पैसा कहाँ से आएगा?
  • राहुल गाँधी ने आगे कहा कि, यूपीए सरकार ने 10 दिन में 70 हजार करोड़ रुपये का इंतजाम किया था।
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने खाट सभा में कहा कि, उनकी सरकार आई तो कर्ज माफ़ किये जायेंगे।
  • राहुल गाँधी ने आगे कहा कि, कांग्रेस की किसान यात्रा किसानों की लड़ाई है।
  • इसके साथ ही सभा में राहुल गाँधी ने किसानों से ये भी पूछा कि, आपकी दिनभर की मेहनत की कितनी पेंशन मिलती है आपको?

सपा के सियासी संकट पर कसा तंज:

  • मिर्जापुर में किसान यात्रा के दौरान राहुल गाँधी ने सपा के सियासी संकट पर तंज कसा।
  • राहुल गाँधी ने कहा कि, अखिलेश ने पंचर पहिया बदलने की कोशिश की।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश ने 4 साल में पहिया बदलने की कोशिश की, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें