कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को अफवाह करारा दिया।राजबब्बर ने आज मीडिया से बात करते हुए बताया कि रीता बहुगुणा इन दिनों अस्थमा से जूझ रही हैं। फिलहाल वह आराम कर रही हैं। रीता की तरफ से भाजपा में शामिल होने की कोई बात नहीं की गई है। उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें महज अफवाह हैं।

  • गौरतलब है कि काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि रीता बहुगुणा कांग्रेस का साथ छोड़ सकती हैं।
  • उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की बहन रीता बहुगुणा जोशी भी भाजपा का दामन थाम सकती हैं।
  • विजय बहुगुणा पहले ही मई 2016 में भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
  • वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने भी रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया।
  • सुरेन्द्र ने कहा कि रीता अपने पिता के समय से सांप्रदायिक ताकतों से लड़ती आ रही हैं।
  • रीता बहुगुणा भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी में कभी भी शामिल नहीं हो सकती है।

विजय बहुगुणा: “राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस डूब रही है”

क्यों लगाये जा रहें हैं कयासः

  • खबरों के मुताबिक रीता बहुगुणा चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने की कोशिश की दो बड़ी वजह सामने थीं।
  • पहली, उनको यह भरोसा नहीं हो पा रहा है कि कांग्रेस इस स्थिति में पहुंच ही जाएगी, जिसके सहारे चुनाव जीता जा सके।
  • रीता के लिए चुनाव इस बार इसलिए भी कठिन माना जा रहा है।
  • क्योंकि उनकी मौजूदा सीट से मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव भी चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं।

कैंट विधायक रीता बहुगुणा जोशी जल्द हो सकती हैं सपा में शामिल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें