मुलायम कुनबे और पार्टी में चल रही कलह के बीच समाजवादी पार्टी का मीडिया प्रभार भी दो हिस्सों में बंट गया है। वर्षों से मंत्री राजेन्द्र चौधरी समाजवादी पार्टी के एकमात्र प्रवक्ता थे, कोई भी प्रेस नोट उनके हस्ताक्षर के बिना जारी नहीं होता था। लेकिन पिछले दिनों हुए विवाद के बाद सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कई अन्य नेताओं को पार्टी प्रवक्ता के पद पर तैनात कर दिया था। इसके बाद से पार्टी के अधिकारिक प्रेस नोट राजेन्द्र चौधरा द्वारा जारी नहीं किये जा रहें थे। बताया जा रहा था कि राजेन्द्र को सीएम का करीबी होने के कारण उनके कद को कम किया गया था।

  • अब समाजवादी पार्टी का मीडिया प्रभार दो हिस्सों में बंट गया है।
  • राजेन्द्र चौधरी ने नए ई-मेल से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रेस नोट जारी किया।
  • राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव अपने आदर्शो से समझौता नहीं करते हैं।
  • अखिलेश यादव राजनीति में माफियाराज के सख्त खिलाफ हैं।
  • सपा प्रवक्ता ने कहा कि मैने बहुत अर्से के बाद साफ सुथरी राजनीति देखी है।
  • इस दौरान राजेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डॉ लोहिया की विरासत का नेतृत्व कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें