उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावी महासमर के चलते सभी पार्टियों के नेता चुनावी रैलियों को संबोधित कर वोट मांग रहे हैं।

  • रविवार को यूपी के गोरखपुर जिले में भाजपा के विधान सभा प्रभारी की दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक मौत से हड़कंप मच गया।
  • आनन-फानन में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्र सहजनवां विधानसभा थे।
  • सहजनवा ब्लॉक के पाली ब्लॉक के डोहरिया बाग में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती की जनसभा की तैयारी चल ही रही थी।
  • तभी मंच पर बैठे  राजेन्द्र को अचानक दिल का दौरा पड़ गया।
  • आनन-फानन में भाजपा नेता सरकारी एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • यह खबर सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
  • उन्हें देखने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें