उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को विधानसभा चुनाव के अन्य चरणों के प्रचार अभियान में जुटा दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बुधवार 1 मार्च को सूबे में जनसभाएं करेंगे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाएं:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के तहत पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं।
  • जिसके तहत भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटा दिया है।
  • जिसके तहत गृह मंत्री राजनाथ की पहली जनसभा ओबरा सोनभद्र में 11.30 बजे आयोजित की गयी है।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा जहानागंज आजमगढ़ में 1.10 बजे आयोजित की गयी है।
  • राजनाथ सिंह की तीसरी जनसभा घोसी मऊ में 2.10 बजे आयोजित की गयी है।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह की चौथी जनसभा बलिया का मैदान बलिया में 3.10 बजे आयोजित की गयी है।
  • राजनाथ सिंह की पांचवीं और दिन की आखिरी जनसभा फेफना बलिया में 4.10 बजे आयोजित की गयी है।

केशव प्रसाद मौर्य की जनसभाएं:

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पहली जनसभा मुगलसराय चंदौली में 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।
  • केशव मौर्य की दूसरी जनसभा सैयदराज, चंदौली में 12.15 बजे आयोजित की गयी है।
  • भाजप प्रदेश अध्यक्ष की तीसरी जनसभा गाजीपुर में 1.00 बजे आयोजित की गयी है।
  • चौथी जनसभा का आयोजन जखनियां गाजीपुर में 1.55 बजे किया गया है।
  • पांचवीं जनसभा का आयोजन सैदपुर गाजीपुर में 2.40 बजे किया गया है।
  • छठी जनसभा का आयोजन मछलीशहर जौनपुर में 3.30 बजे किया गया है।
  • सातवीं और दिन की आखिरी जनसभा का आयोजन मडियाहूँ जौनपुर में 4.15 बजे किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें