[nextpage title=”ramgopal” ]
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों का अब समापन हो चुका है और सभी पार्टियों सहित जनता की भी नजर 11 मार्च को आने वाले नतीजों पर टिक गयी है। सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी भी लगातार अपने सत्ता में दोबारा आने का दावा करती हुई नजर आ रही है। मगर उसके नेताओं के बयान खुद ही उसके गृहयुद्ध की पोल खोलते नजर आ जाते है। अब सपा के पूर्व महासचिव रामगोपाल यादव भी कुछ ऐसा ही कहते नजर आ रहे है।
[/nextpage]
[nextpage title=”ramgopal2″ ]
गठबंधन को मिलेगा बहुमत :
- सभी पार्टियों सहित सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव काफी अहम है।
- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार गठबंधन को बहुमत मिलने की बात कहते हुए नजर आ रहे है।
- अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी अखिलेश के साथ हो लिए है।
- उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहा है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक बार यूपी के सीएम बनने जा रहे है।
- अन्य पार्टियों की तुलना में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन सभी से अच्छा होगा।
- रामगोपाल यादव की तरह ही अन्य पार्टियां भी खुद को बहुमत मिलने की बात कहती हुई दिख रही है।
- अब रामगोपाल यादव के इन बयानों में कितनी सच्चाई है।
- यह तो 11 मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।
[/nextpage]