उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय लोक दल ने समाजवादी सरकार और जनता दल (यूनाइटेड) को एक प्रस्ताव भेजा है।

यूपी चुनाव के तहत गठबन्धन का रखा प्रस्ताव:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के मद्देनजर आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह गठबंधन को लेकर बेचैन नजर आ रहे हैं।
  • उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार को चुनाव में गठबंधन की पेशकश की है।
  • उन्होंने दोनों से अपील करते हुए कहा है कि, चरण सिंह और लोहिया के अनुयायी एक मंच पर आयें।

Ajeet Singh Letter

आरएलडी प्रमुख ने लिखा पत्र:

  • राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजीत सिंह ने यूपी चुनाव के तहत सपा प्रमुख और नीतीश कुमार से महागठबंधन की बात कही है।
  • यह बात उन्होंने पत्र लिखकर कही है।
  • पत्र में लिखा है कि, उत्तर प्रदेश महापुरुषों की जन्मभूमि और कर्मभूमि है।
  • उन्होंने आगे लिखा है कि, आगामी चुनाव में समय का तकाजा है।
  • चौधरी चरण सिंह और राम मनोहर लोहिया के विचारों को मानने वाले दल एक हो जाएँ।
  • उन्होंने पत्र में ये भी कहा कि, सभी लोग एक ही मंच पर उपस्थित हों।
  • पत्र में लिखा है कि, मैं सामान सोच वाले दलों से अपील करता हूँ कि, राष्ट्रीय संकट के इस समय एक साथ काम करने का संकल्प लें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें