उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की मौजूदा सरकार समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव महागठबंधन की कोशिशों में लगे हैं, वहीँ महागठबंधन के घटक जेडीयू और आरएलडी ने गठबंधन के लिए शर्त रख दी है।

क्या कहना है जेडीयू और आरएलडी का:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के तहत सपा प्रमुख महागठबंधन के सहारे अपनी नैय्या पार लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • वहीँ जनता परिवार के घटक दल जेडीयू और आरएलडी ने गठबंधन के लिए शर्त रख दी है।
  • आरएलडी और जेडीयू का कहना है कि, अखिलेश यादव यदि मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे तभी गठबंधन किया जा सकता है।
  • वहीँ आरएलडी के एक सीनियर लीडर ने कहा कि, अजित सिंह सपा में मचे घमासान के बाद गठबंधन को लेकर सावधान हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जहाँ तक हमें अनुभव है, अखिलेश और शिवपाल के बीच का विवाद अभी जारी रहेगा।
  • वहीँ आरएलडी नेता ने इसे प्रस्तावित गठबंधन और पार्टी दोनों के दुर्भाग्यपूर्ण है।

राहुल गाँधी भी कर चुके हैं तारीफ:

  • वहीँ एक्सपर्ट्स की मानें तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस को भी एक विकल्प के तौर पर देख सकती है।
  • पहले भी मौकों पर राहुल और अखिलेश एक दूसरे की तारीफ कर चुके हैं।
  • जिससे लगता है कि, कांग्रेस अखिलेश के सपोर्ट में है।
  • इसके अलावा कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी सपा प्रमुख से गठबंधन को लेकर मिल चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें