राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मसूद अहमद ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की उत्पत्ति रालोद से हुई है। मसूद अहमद आज राजभवन में राजा एश्वर्य राज सिंह के साथ गोरखपुर और बस्ती मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे थे। यहां रालोद के संस्थापक चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की उत्पत्ति रालोद से ही हुई है लेकिन आज वह चौधरी चरण सिंह के आदर्शो को भूल गई है।

  • मसूद अहमद ने कहा कि चौधरी साहब के सपनों को साकार करके ही किसानों का भला किया जा सकता है।
  • लेकिन वर्तमान की केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों के मुद्दे सुलझाने में पूरी तरह से विफल रहीं हैं।
  • चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाएं बनाई थी,
  • उन्होंने कहा कि चाहे चकबंदी हो या सिंचाई परियोजना ये चरण सिंह की देन है।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नहीं हुआ है।
  • लेकिन समाजवादी सरकार को गन्ना किसानों की कोई चिंता नहीं है।
  • सरकार ने गन्ना किसानों को मिलने वाला ब्याज न देकर चीनी मिल मालिकों का ब्याज माफ किया है।
  • राज्य सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
  • राजा एश्वर्यराज ने कहा कि रालोद ने मंडल से लेकर प्रदेश तक के किसानों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है।
  • इसके लिए रालोद के शीर्ष स्तर ने कोशिशें तेज कर दीं हैं और योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह का निधन, पार्टी कार्यकर्ता में शोक!

बिहार के सीएम नितीष का है सर्मथनः

  • डाक्टर मसूद ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, चौधरी चरण सिंह के विचारों से प्रेरित हैं।
  • उन्होंने रालोद के साथ मिलकर यूपी के किसानों की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।
  • नीतीश कुमार 25 अक्टूबर को बस्ती में किसानों की समस्याओं को लेकर रैली करेंगे।

चौधरी अजीत सिंह ने राज्यसभा-विधान परिषद चुनावों के लिए किया रालोद की रणनीति का खुलासा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें