जैसे-जैसे यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहें हैं, सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होती जा रहीं हैं। वहीं, भाजपा के मातृ संगठन कहे जाने वाले राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने भी प्रदेश में कमल खिलाने के लिए कमर कस ली है। इस क्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय दौरे पर आज सुबह आगरा पहुंच गए हैं।

  • यहां वे शिक्षक, व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं सहित विभिन्न तबके के लोगों से मुलाकात करेंगे।
  • भागवत के आगरा पहुंचने के बाद यहां अगले पांच दिन राष्ट्र प्रेम, संस्कृति और संस्कारों की बयार बहेगी।
  • आगरा पहुंचे संघ प्रमुख शिक्षकों और युवाओं को राष्ट्र और संस्कृति के प्रति जागरूक करेंगे।
  • सरसंघचालक मोहन भागवत 20 से 24 अगस्त तक पांच दिवसीय आगरा प्रवास पर रहेंगे।

ये है कार्यक्रमः

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज शाम चार बजे से आगरा कालेज खेल मैदान पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें ब्रज प्रांत के विवि, महाविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन से जुडे़ प्राध्यापकों को सरसंघचालक संबोधित करेंगे।
  • भागवत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक के संघ पदाधिकारियों से भी दो दिन तक चर्चा करेंगे।
  • 21 अगस्त की सुबह इसी मैदान पर युवा दंपति सम्मेलन में भी वे मुख्य वक्ता होंगे।
  • 21 की शाम को ही संघ प्रमुख उद्यमियों को संबोधित करेंगे।
  • इसके लिए प्रमुख 120 उद्योगपतियों की सूची तैयार हो गई है।
  • 22 व 23 को वे संघ के ब्रज, मेरठ व उत्तराखंड प्रांत के प्रचारकों संग मंथन करेंगे।
  • जबकि 24 को संघ की शाखा प्रमुखों को संबोधन देंगे।
  • भागवत के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।

ऑल इंडिया उलेमा काउंसिल ने पूछा- मुसलमानों से कैसा राष्ट्र प्रेम चाहते हैं आप?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें