उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को सिद्धार्थनगर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने करीब 368 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

बसपा सरकार ने पत्थर और मूर्ति लगवाई:

  • सीएम अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में बसपा सरकार के कार्यकाल को भी घेरा।
  • जिसमें उन्होंने बसपा को पत्थर और मूर्ति वाली सरकार बताया।
  • उन्होंने कहा कि, बसपा सरकार ने सिर्फ पत्थर और मूर्ति लगवाई है।
  • सीएम ने आगे कहा कि, बसपा के हाथी 9 साल से खड़े ही हैं और जो बैठे हैं वो बैठे हैं।

भाजपा ने देश की जनता के साथ किया धोखा:

  • सीएम ने आगे भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, भाजपा ने देश की जनता के साथ धोखा किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार की योजनाओं का भाजपा मुकाबला नहीं कर सकती है।

समाजवाद ही खुशहाली का रास्ता:

  • उद्घाटन समारोह में सीएम ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया।
  • उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता जनता के बीच जाएँ और प्रचार करें।
  • सीएम ने इसी में जोड़ते हुए आगे कहा कि, समाजवाद ही खुशहाली का रास्ता है।

सपा ने बिना भेदभाव काम किया है:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी सरकार ने हमेशा बिना भेद-भाव के काम किया है।
  • सीएम ने आगे जोड़ते हुए कहा कि, प्रदेश के हिन्दू और मुसलमान दोनों को सपा पर भरोसा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने पूरे प्रदेश में काम करके दिखाया है।
  • साथ ही उन्होंने सपा द्वारा शहर और गांव के विकास का संतुलन बनाया है।

यह भी पढ़ें: विकास कार्यो के बल पर सत्ता में आऊंगा वापस – सीएम अखिलेश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें