[nextpage title=”samajwadi party” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सभी पार्टियां उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है क्योंकि वे जानती है कि देश की राजनीती का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इसीलिये अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों का चुनाव भी संभल कर रही है। साथ ही घोषित प्रत्याशियों को बदलने का सिलसिला भी शुरू है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने आज अपनी घोषित सीटों में से 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए गए है।

अगले पेज पर जानें, बदले गए प्रत्याशियों के नाम :

[/nextpage]

[nextpage title=”samajwadi party2″ ]

4 सीटों पर बदले प्रत्याशी :

  • समाजवादी पार्टी में हुए गृहयुद्ध के बाद लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है।
  • इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार रैलियाँ कर रहे है।
  • समाजवादी पार्टी जीतने के लिए कोई भी खतरा नहीं लेना चाहती है।
  • इसीलिये किसी भी सीट पर प्रत्याशी पर शक होने पर वह अपने प्रत्याशी बदल रही है।
  • अब सपा ने खलीलाबाद, शिवपुर (वाराणसी), सलेमपुर (देवरिया), केराकत और मधुबन (मऊ) सीटो पर प्रत्याशी बदल दिए है।
  • सलेमपुर से विजय लक्ष्मी गौतम, खलीलाबाद से जावेद अहमद, शिवपुर से आनंद मोहन, केराकत (जौनपुर) सीट से अब संजय सरोज सपा के प्रत्याशी होंगे।
  •  इसके अलावा मऊ की मधुबन सीट अब कांग्रेस प्रत्याशी को दे दी गयी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें