उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘मुलायम सन्देश यात्रा’ शुरू कर दी है, जो चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को पार्टी द्वारा किये गए कामों से अवगत कराएगी।

samajwadi party chief mulayam

सरकार बनी तो काम और सरकारी नौकरी मिलेगी:

  • राजधानी लखनऊ से आज सीएम अखिलेश ने हरी झंडी दिखाकर मुलायम सन्देश यात्रा को रवाना किया।
  • इस मौके पर सपा प्रमुख भी उपस्थित रहे।
  • सीएम अखिलेश यादव के बाद सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, 2017 में समाजवादी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
  • मुलायम सन्देश यात्रा पर सपा प्रमुख ने कहा कि, जहाँ से यात्रा निकलेगी विरोधी देखते रह जायेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पार्टी ने घोषणापत्र सारे वादे पहले 2 साल में ही पूरे कर दिए थे।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, सरकार ने लड़कियों और महिलाओं को बढ़ावा दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पिछड़े मुस्लिमों को आगे ले जाना सरकार का काम है।
  • सपा प्रमुख ने कहा कि, हर थाने में एक मुस्लिम सिपाही है।
  • संबोधन में उन्होंने कहा कि, नौजवान फिर से सरकार बनायेंगे।
  • इसके अलावा उन्होंने कहा कि, सरकार बनी तो काम और सरकारी नौकरी दोनों मिलेगी।
  • वहीँ सपा प्रमुख ने सूबे में बढ़ते महिला उत्पीड़न पर कहा कि, लड़कियों को सम्मान मिलना ही चाहिए।

samajwadi party chief mulayam

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें