उत्तर प्रदेश में चार चरण के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके है। अब तक चार चरणों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं सपा अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार जनसभाएं कर रही है। इसी क्रम में सपा से सांसद डिंपल यादव शनिवार को गोंडा के दौरे पर थी। यहां उन्होंने रामलीला मैदान में जनसभा संबोधित की।

बिजली को लेकर पीएम पर हमला

  • डिंपल यादव ने जनसभा में पीएम पर तंज कसा कि वह बिजली हिंदू-मुस्लिम हो गई है।
  • उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने बिना भेद भाव के विकास किया है।
  • उन्होंने कहा कि हमने तो विकास की कसम खा ली है,
  • लेकिन काशी के सांसद(पीएम मोदी) ने गंगा मैया की अब तक कसम नहीं खाई।
  • उन्होंने कहा कि अब गांव के अंदर तक विकास लाया जाएगा।
  • उन्होंने मन की बात पर तंज कसते हुए कहा, मन की बात सुनते सुनते 3 साल बीत गए।
  • इसी बीच गैस के दाम कब बढ़ गये पता ही नहीं चला।
  • 5 करोड़ गैस कनेक्शन की बात करते है। सिलेंडर तो मिल जायेगा। लेकिन चूल्हा आपको खुद खरीदना पड़ेगा।
  • उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रेशर कुकर घर-घर बटेगी।
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओ की खिसियाहट बढ़ रही है।
  • डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी क से कसाब सिखाती है,
  • हम क से कम्प्यूटर सिखाते है, स से स्मार्ट फ़ोन हम देने जा रहे है।

महिलाओं के लिए खास

  • डिंपल यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए भर्तियों से आयु सीमा हटाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रदेश में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
  • डिंपल यादव ने कहा कि नौकरियों में 35 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देगें।
  • 55 लाख महिलाओ को पेंशन दे रहे है।
  • उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का राशन घर पहुँचेगा।
  • एक किलो दूध,एक किलो घी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को देगें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें