Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Election 2017

चुनाव प्रचार के दौरान सपा ने किया महात्मा गाँधी का अपमान

mahatma gandhi

उत्‍तर प्रदेश में इस वक्‍त चुनाव के प्रचार प्रसार की तैयारियां जोरो पर चल रही है। इस प्रदेश में सक्रिय तमाम पार्टियों के नेता अभी से ही जनता के बीच जाते हुए देखे जा रहे हैंं। इस चुनावी तैयारियों को ध्‍यान में रखते हुए सपा के कार्यकर्ता भी घर घर जाकर अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए है। सपा सरकार के ये कार्यकर्ता कुछ ज्‍यादा ही उत्‍साहित नजर आ रहे है।

इन कार्यकर्ताओं के ऊपर चुनाव का रंग कुछ इस तरह चढ़ा हुआ है कि इन लोगों ने अपने चुनाव प्रचार के लिए महात्‍मा गांधी की मूर्ति का इस्‍तेमाल करने से गुरेज नही किया। प्रदेश के एक शहर मुरादाबाद में कुछ अति उत्‍साहित सपा के कार्यकर्ताओं ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की मूर्ति का अपमान किया है।

इन कार्यकर्ताओं ने महात्‍मा गांधी की मूर्ति पर अपनी टोपी रखकर उनका अपमान किया है। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की मूर्ति का इस तरीके से अपमान करना बेहद निंदनीय कहा जा सकता है।

Related posts

बबुआ को सपा की भाभी भी नहीं बचा पायेगी- बसपा सुप्रीमो मायावती

Divyang Dixit
8 years ago

ये पूर्व प्रधानमंत्री लखनऊ में डालते हैं वोट, 19 फरवरी को रहेगा इंतजार!

Dhirendra Singh
8 years ago

अब यूपी में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगी प्रियंका गांधी!

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version