भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखाने पहुचें पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा से यूपी में भाजपा सरकार की नींव रखी जाएगी। अमित शाह को भरोसा है कि इस यात्रा से भाजपा यूपी में एक तिहाई बहुमत हासिल करेगी। संबोधन के दौरान अमित शाह ने सपा-बसपा पर तीखा हमला किया। समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा कि यूपी में विकास का पहिया रुक गया।

  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा और बीएसपी ने यूपी का विकास रोक दिया है।
  • उत्तर प्रदेश के हालत यह है कि रोड में गड्ढें हैं यह गड्ढों में रोड है पता ही नहीं चलता।
  • प्रदेश का विकास करना है तो यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी होगी।
  • यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो 5 साल में बदल जाएगी तस्वीर।

अतीक , आजम, मुख्तार से भरी है सपाः

  • भाजपा अध्यक्ष ने सूबे कि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा मिला है।
  • समाजवादी सरकार ने प्रदेश में घोटालों की लाइन लगा दी है।
    सपा के शासन ने अपराधी बेलगाम हो गये हैं, प्रदेश में गुण्डे माफियाओं का राज है।
  • शाह ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी तो गुण्डे छुप कर बैठ जाएंगे।
  • केन्द्र की मोदी सरकार ने यूपी को हर साल 1 लाख करोड़ रूपया ज्यादा दिया।
  • लेकिन केन्द्र की तरफ से भेजा गया पैसा प्रदेश की जनता तक नहीं पहुंचा है।
  • शाह ने कहा  कि बुलन्दशहर की घटना के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।
  • अमित शाह ने कहा कि यहां तो पूरी पार्टी ही अतीक , आजम, मुख्तार से भरी पड़ी है।
  • अखिलेश यादव कहते थे कि जब तक मै मुख्यमंत्री हूं, गुण्डों और अपराधी छवि वाले लोगों को पार्टी में शामिल नहीं होने दूंगा।
  • अब जब मुख्तार अंसारी सपा में शामिल हो गये हैं, तो अखिलेश क्यों मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें