उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी ने रविवार से आगामी विधानसभा चुनाव के तहत ब्राह्मण वोटर्स को साधने के लिए ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ की शुरुआत कर दी है।

2012 में नेता-अपराधी गठजोड़ ने हराया:

  • गोरखपुर में ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कहा कि, 2012 में पार्टी को नेता-अपराधी गठजोड़ ने हराया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बहनजी की सरकार में प्रदेश के अन्दर अपराधी नजर नहीं आते हैं।
  • मिश्र ने याद दिलाते हुए कहा कि, 2007 में ब्राह्मणों ने बसपा की सरकार बनायी थी।
  • 2007 में ब्राह्मण के सहयोग से रिज़र्व 85 सीटों में से 62 सीटों पर सफलता मिली।

भारतीय जनता पार्टी पर हमला:

  • ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत के तहत सतीश चन्द्र मिश्र ने जनता का संबोधन किया।
  • जिसमें उन्होंने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने केंद्र और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि, पीएम ने अपना कोई भी वादा नहीं पूरा किया है।
  • मिश्र ने आगे कहा कि, महंगाई से आम जनता की कमर टूट गयी है।
  • देश में हर तरफ अराजकता का माहौल है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा में ब्राह्मणों का अपमान किया जाता है।
  • सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि, भाजपा प्रदेश लक्ष्मीकान्त वाजपेयी को पद से निष्कासित कर दिया गया।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, यूपी चुनाव की वजह से ही कलराज मिश्र का पद बचा हुआ है।

संबोधन के दौरान बिगड़ी तबियत:

  • सतीश चन्द्र मिश्र गोरखपुर में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।
  • जिस दौरान बोलते-बोलते अचानक उनकी तबियत बिगड़ी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें