बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार 9 फरवरी को सूबे के कौशाम्बी जिले में पहुंचे थे। इस दौरान सतीश चन्द्र मिश्र ने कौशाम्बी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव की शुरुआत 11 फरवरी से हो रही है।

कौशाम्बी में बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्र के संबोधन के मुख्य अंश:

  • बसपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र गुरुवार को कौशाम्बी जिले में पहुंचे थे।
  • सतीश चन्द्र मिश्र इन्द्रजीत सरोज के समर्थन में कौशाम्बी पहुंचे थे।
  • इस दौरान सतीश चन्द्र मिश्र ने एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में सतीश चंद्र मिश्रा ने जनता से अपील की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, इंद्रजीत सरोज को जिताकर भेजिए।

सपा और भाजपा दंगे कराती हैं:

  • बसपा नेता ने जनसभा संबोधन में आगे कहा कि, सपा और बीजेपी दंगे कराने का काम करती हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, बसपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज था।
  • बसपा नेता ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के सरकार में गुंडागर्दी बढ़ी।
  • सतीश चन्द्र मिश्र ने आगे कहा कि, विकास के नाम पर पैसा बहाया जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विज्ञापन के लिए 2 हजार करोड खर्च कर रही है सरकार।
  • साथ ही उन्होंने सपा सरकार से पूछा कि, सरकार बताये सैफई किसके लिए बनाया गया?

अखिलेश यादव पर हमला:

  • आज तक मेट्रो नहीं चल पाई लखनऊ में।
  • लूट की बड़ी रकम और बंटवारे को लेकर सपा में विवाद हुआ था।
  • अपने घर जाने के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया।
  • व्यक्ति अपने बाप का नहीं हुआ वो आप का क्या होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें