उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित कल देर रात बहराइच पहुंची।

27 साल से यूपी बेहाल जनता निजात चाहती है:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित रविवार देर रात बहराइच पहुंची।
  • जहाँ उन्होंने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला।
  • इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि, 27 साल से यूपी बेहाल है, और जनता अब इससे निजात चाहती है।
  • आगे जोड़ते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि, जिसके लिए कांग्रेस को लाना होगा।
  • शीला दीक्षित ने भी कहा कि, कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

सपा पर हमला:

  • शीला दीक्षित ने बहराइच में सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, सपा को शर्म आनी चाहिए।
  • लॉ एंड आर्डर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, जुर्म रोकना सरकार की जिम्मेदारी होती है और ये सरकार निकम्मी है।
  • बीते कई दिनों में बढ़े रेप और महिला उत्पीड़न पर उन्होंने कहा कि, ये सभी जिम्मेदारी शासन और सरकार की हैं।
  • उन्होंने इस दौरान सूबे में जंगलराज होने की बात भी कही।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस बार जनता जातिवादी और धर्मवादी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

बसपा सुप्रीमो पर साधा निशाना:

  • बहराइच में शीला दीक्षित ने बसपा सुप्रीमो के आगरा बयान का भी खंडन किया।
  • बसपा सुप्रीमो ने शीला दीक्षित को दलित विरोधी और यूपी के लोगों का अपमान करने वाली महिला बताया था।
  • जिस पर शीला दीक्षित ने सफाई दी।
  • उन्होंने कहा कि, मैंने कभी किसी धर्म और जाति का अपमान नहीं किया है।
  • उन्होंने मायावती के इस बयान को कांग्रेस के बढ़ते जनाधार पर घबराहट बताया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें