उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर मिल रही है, ज्ञात हो कि, बुधवार 28 दिसम्बर को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बैठक की थी। बैठक में यह फैसला लिया गया है, हालाँकि समाजवादी पार्टी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी विरासत सौंपेंगे आदित्य को:

  • बुधवार को समाजवादी पार्टी की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है।
  • जिसके तहत सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह अपनी जसवंतनगर विधानसभा सीट को छोड़ सकते हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, सीट छोड़कर सपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी ये विरासत अपने बेटे आदित्य यादव को सौंप सकते हैं।

मैनपुरी से लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव:

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मौजूदा समय में जसवंतनगर सीट से विधायक हैं।
  • बुधवार को सपा प्रमुख के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया है कि, शिवपाल सिंह यादव अपनी कुर्सी अपने बेटे आदित्य यादव को सौंपेंगे।
  • जिसके बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।
  • गौरतलब बात यह है कि, अभी समाजवादी पार्टी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

सपा प्रमुख के आवास पर हुई थी बैठक:

  • ज्ञात हो कि, बैठक बुधवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के लखनऊ स्थित आवास पर हुई थी।
  • जिसमें सिर्फ सपा प्रमुख और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें