उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार को कानपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सपा से इस्तीफा देने की बात कभी नहीं की:

  • यूपी सरकार में सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार को कानपुर पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, उन्होंने कभी भी सपा से इस्तीफे की बात नहीं की।
  • साथ ही उन्होंने कौमी एकता दल के विलय पर जल्द ही सपा सुप्रीमो द्वारा फैसला लेने की बात कही।
  • हालाँकि, मुख्यमंत्री अखिलेश इस विलय के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए समय लग रहा है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि, उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव जीत सकती है।
  • एक बार पहले भी मुख्यमंत्री की वजह से ये विलय रुक चुका है।

अखिलेश होंगे चेहरा, फैसले लेंगे सपा प्रमुख:

  • शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में कहा कि, चुनाव में पार्टी का चेहरा अखिलेश यादव ही होंगे।
  • जबकि पार्टी के बड़े फैसले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव करेंगे।
  • जिसकी वजह शिवपाल सिंह यादव ने ये बताई की सपा प्रमुख सबसे वरिष्ठ नेता हैं।

पार्टी नहीं देगी अपराधियों को टिकट:

  • शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में कहा कि, यूपी चुनाव सपा किसी भी ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं देगी, जिसकी आपराधिक छवि हो।
  • कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, सभी प्रत्याशियों से एफिडेविट लिया जायेगा।
  • पार्टी सिर्फ जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी।
  • साथ ही उन्होंने राजनीति में फर्जी आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही।

सीएम की तारीफ:

  • कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश की सरकार की तारीफ की।
  • उन्होंने कहा कि, यूपी को अखिलेश यादव के विज़न की जरुरत है।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, अखिलेश को अभी अनुभव पाने में वक़्त लगेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें