समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सीएम अखिलेश की रथ यात्रा से पहले ही आज सहारनपुर में समाजवादी पार्टी का चुनावी शंखनाद करेंगे। शिवपाल यादव बृहस्पतिवार को सहारनपुर जिले के ग्राम भायला (देवबन्द) में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष यहां पूर्व मंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

  • शिवपाल सिंह यादव यहां एक चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे।
  • इससे पहले शिवपाल यादव गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।
  • गाजियाबाद से वे सहारनपुर के लिए हैलीकॉप्टर से रवाना होगे।
  • कुछ हद तक पारिवारिक कलह थमने के बाद शिवपाल सहारनपुर में समाजवादी पार्टी का चुनावी शंखनाद करेंगे।

चुनाव आ गया है बीजेपी को राम तो याद आयेंगे ही- शिवपाल!

भाजपा सांप्रदायिक पार्टीः

  • इससे पहेल गाजियाबाद में पत्रकारों से वार्ता में शिवपाल ने बताया कि सहारनपुर दौरा सपा के लिए यूपी का चुनावी आगाज है।
  • उन्होंने कहा कि अजीत सिंह से मुलाकात में क्या बात हुई आपको जल्द ही पता चल जायेगा।
  • सभी सेक्यूलर लोगों से एकजुट होने का आवहान करते हुए कहा कि सबको पता है 2003 में किन लोगों ने सरकार बनाई थी।
  • उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को जोड़ते हैं जो पार्टी को मजबूत करते हैं।
  • शिवपाल सिंह यादव ने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा सामप्रदायिक पार्टी है।
  • भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए हम सभी को एक मंच पर लेकर आयेंगे।

केन्द्र सरकार के मंत्री सार्वजनिक मंचों से बोल रहें हैं झूठ- शिवपाल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें