उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए खास रहा। एक तरफ जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में कांग्रेस की कद्दावर नेता रीता बहुगुणा जोशी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने भी आधा दर्जन से अधिक पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

  • केशन ने सपा-बसपा के कई दिग्गजों को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
  • इसके साथ ही 2 दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्यों और पार्षदों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
  • गोंडा से सपा के पूर्व विधायक लल्ला भैया ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।
  • मालूम हो कि लल्ला पर थानें में एसओ को धमकाने और मारपीट के आरोप लगे हैं।
  • इसके साथ ही सीतापुर की सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नलिनी शुक्ला भी सपा में शामिल हो गयी।
  • अपनी तेज तर्रार छवि के लिए जानी जाने वाली नलिनी ने कहा कि सपा में अब महिलाओं का सम्मान नहीं रह गया है।

प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए सपा-बसपा जिम्मेदारः

  • इस दौरान केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव राशन कार्डों से अपनी तस्वीर हटवाएं।
  • ऐसा ना करने पर भाजपा चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करेगी।
  • उन्होंने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए वर्तमान सपा सरकार के साथ ही पिछली बसपा सरकार को भी जिम्मेदार बताया।
  • योगी आदित्यनाथ के बाद आज केशव ने भी प्रशासन पर हिन्दू उत्पीड़न के आरोप लगाये।
  • केशव ने कहा कि सपा सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया, जो गलत है।
  • सत्ता के नशे में चूर सपा अपने विनाश की तरफ बढ़ रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें