अखिलेश को अच्छा लड़का बताने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से नाता जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए कांग्रेस रणनीतिकार प्रशान्त किशोर लगातार कोशिशें करते नजर आ रहें हैं। मंगलवार को पीके ने सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह से मुलाकात की। सपा महासचिव अमर सिंह पीके को लेकर सपा प्रमुख के पास पहुंचे। यहां उन्होंने पीके को मुलायम से मिलवाया। इसके बाद पीके वापस चले गये। इस दौरान करीब 3 घण्टे तक सपा प्रमुख के आवास पर बैठक चली।

125 से 150 सीटें चाहती है कांग्रेसः 

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार की तर्ज पर यूपी में भी गठबंधन करना चाहते हैं।
  • वह बिहार का नीतीश फॉर्मूला यूपी मे अखिलेश के ऊपर भी इस्तेमाल करना चाहते हैं।
  • बिहार में जिस तरह से राहुल ने लालू को बराबर का सम्मान दिया वैसा ही सम्मान वह मुलायम, शिवपाल और अमर सिंह को देना चाहते हैं।
  • यानि राहुल गठबंधन तो चाहते हैं लेकिन यह नहीं चाहते कि सिर्फ एक व्यक्ति उसेक केन्द्र में रहें।
  • सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने यूपी में गठबंधन का फार्मूला भी तय कर लिया है।
  • इसक तहत वह सपा से सम्मानजनक सीटें यानी कि 125 से 150 सीटें सीटों पर हामी भरने को तैयार हैं।
  • इसके साथ ही बिहार में नीतीश की तर्ज की पर यूपी में अखिलेश यादव महागठबंधन का चेहरा बने।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें